ब्रिजलैब्ज़ का 2500 से ज्यादा इंजीनियर को स्किल्ड बनाने और रोजगार मुहैया कराने का लक्ष्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2020

मुंबई। पिछले कुछ वर्षों में तेज बढ़ोतरी और सफलता को देखते हुए देश की सबसे बड़ी आईपी-ड्रिवेन इंक्यूबेशन लैब ब्रिजलैब्ज़ सॉल्यूशन एलएलपी ने वित्त वर्ष 20-21 में नए इंजीनियर को स्किल बनाने और रोजगार देने का लक्ष्य तय किया है। इसके साथ ही कंपनी ने पुणे और हैदराबाद में दो नई लैब शुरू करने का फैसला किया है। इसकी मुख्य ऑफरिंग मेकर प्रोग्राम कंपनी के मूल प्रयासों में से एक है, जिसमें इंजीनियर को जरूरी स्किल की ट्रेनिंग देकर इंडस्ट्री के लिए तैयार किया जाता है। इसके साथ ही कंपनी कोडिंग बूटकैंप और अन्य गतिविधियां भी संचालित करती है, ताकि ज्यादा से ज्यादा इंजीनियर को रोजगार के लायक बनाया जा सके।

मेकर प्रोग्राम की बदौलत वित्त वर्ष 19-20 में कंपनी की कमाई में 300 फीसदी का बड़ा इजाफा हुआ है। मौजूदा वित्त वर्ष में ही कंपनी ने 1100 से ज्यादा हाई स्किल्ड इंजीनियर तैयार किए हैं और इन्हें थॉटवर्क्स, बुकमायशो और अर्बन लैडर जैसी बड़ी कंपनियों में प्लेसमेंट दिलवाया है। कंपनी सक्रिय रूप से महिला इंजीनियर को भी प्रोत्साहित कर रही है और विभिन्न प्रोग्राम के माध्यम से कॅरिअर को लेकर जागरूकता फैलाने का काम कर रही है। मौजूदा उम्मीदवारों में 45 फीसदी महिलाएं हैं।

विस्तार की योजना पर चर्चा करते हुए ब्रिजलैब्ज़ के संस्थापक नारायण महादेवन ने कहा कि “पिछले वर्षों में मेकर प्रोग्राम की सफलता से हम काफी उत्साहित हैं और साथ ही अन्य गतिविधियों से भी हमारे प्रयासों को बल मिला है। अब हम टियर-2 और टियर-3 शहरों से अच्छे इंजीनियरिंग टैलेंट पर फोकस करने की तैयारी कर रहे हैं। हमने पाया है कि हैदराबाद में टैलेंट की कोई कमी नही है। उनके अपने शहर में एक ट्रेनिंग सेंटर यहां से आने वाले उम्मीदवारों के लिए काफी सहायक होगा। इसके साथ ही पुणे एक ऐसा शहर है जहां पर बेहतर कॅरिअर की तलाश कर रहे टियर-2 और टियर-3 क्षेत्रों से आए उम्मीदवारों की कमी नहीं है।”

इसे भी पढ़ें: मॉरीशस के विदेशी निवेशक एफपीआई पंजीकरण के पात्र बने रहेंगे : SEBI

उन्होंने आगे कहा कि “ब्रजिलैब ने अन्य प्रोग्राम के लिए एम्पालॅयबिलिटी पार्टनर के तौर पर इकोनॉमिक टाइम्स और अपग्रैड से साझेदारी की है। फिलहाल यह भारत और विदेश में भी ऐसी साझेदारी के विकल्पों की खोज कर रहा है। इसके अलावा बेहतर टैलेंट की तलाश में कंपनी अपने कोडिंगकैफे प्रोग्राम का भी ऑनलाइन विस्तार कर रही है। इसके साथ ही कंपनी दक्षिण  भारतीय कॉलेजों के साथ भी टाईअप करेगी ताकि क्षेत्र के फ्रेश इंजीनियर को फंडामेंटल कोडिंग की ट्रेनिंग दी जा सके और बेहतर कॅरिअर बना सकें।”

ब्रिजलैब्ज के बारे में

ब्रिजलैब की स्थापना भारतीय इंजीनियर और स्किल के बीच एक ब्रिज बनाने और स्किल गैप को समाप्त करने के लिए की गई थी, ताकि वे रोजगार के लायक बन सकें। अपने मेकर प्रोग्राम के माध्यम से कंपनी शीर्ष संस्थानों से इंजीनियर हायर करती है और उन्हें अपनी पार्टनी कंपनियों की जरूरत के अनुरूप इंडस्ट्री संबंधी स्किल ट्रेनिंग मुहैया कराती है। इस तरह कंपनियों को अपनी जरूरतों के अनुसार ट्रेंड किए हुए इंजीनियर मिलतें और इंजीनियर को एक बढ़िया सुरक्षित रोजगार मिलता है। 4 महीने का यह बूटकैंप प्रोग्राम ऐसे उम्मीदवारों के लिए है, जो टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बेहतर कॅरिअर बनाना चाहते हैं और इसका विस्तार पार्टनर कंपनियों के द्वारा स्थापना वर्ष 2016 से ही किया जा रहा है। ब्रिजलैब्ज ने 1000 से ज्यादा इंजीनयरों को रोजगार के लायक बनाने में सफलता प्राप्त की है। मेकर प्रोग्राम की मदद से इन्हें यात्रा, फुलट्रॉन, अर्बन लैडर और कैप्जेमिनी जैसी कंपनियों में जॉब मिली, जो देश की शीर्ष 150 कंपनियों का पार्टनर नेटवर्क है। कंपनी आगामी वर्षों में कोडिंग बूटकैंप की भी एक सीरीज चला रही है इंजीनयरों को इंडस्ट्री के जरूरतों के अनुरूप स्किल्ड बनने में मदद करेगी। इसने बड़े स्तर पर विस्तार की योजना तैयार की है और बड़ी संख्या में इंजीनियर तक पहुंचने का लक्ष्य तय किया है और देशभर में 500 कंपनियों का पार्टनर नेटवर्क बनाने की योजना तैयार की है।  

प्रमुख खबरें

Indian Rupee को लगा बड़ा झटका! महंगे Crude Oil और मजबूत Dollar ने तोड़ी कमर, 44 पैसे गिरा

IPL Eliminator में Vaibhav Suryavanshi का तूफान, 29 गेंदों में 97 रन ठोक तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड

Iran की America को खुली धमकी, IRGC बोला- हमला हुआ तो तट बनेगा कब्रगाह

Asian Games के पहले Shooting Gold Medalist, Raja Randhir Singh अब नहीं रहे, खेल जगत में शोक