ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर एवं रतन सिंह पाल ने दिया चेयरमैन पद से इस्तीफा - राजपाल ने इस्तीफे को किया स्वीकार

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 07, 2021

शिमला।   मंडी से भाजपा के सांसद उम्मीदवार ब्रिगेडियर खुशाल सिंह ठाकुर एवं अर्की विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार रतन सिंह पाल ने हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर एवं हिमाचल प्रदेश राज्य सहयोग विकास महासंघ लिमिटेड शिमला से इस्तीफा दे दिया है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर को एक योद्धा बताते हुए कहा कि जैसे उन्होंने कारगिल युद्ध जीता, वैसे ही अब उन्हें मंडी जीतने की जम्मेदारी दी

 

इस इस्तीफे को हिमाचल के राजयपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर द्वारा स्वीकार कर लिया गया है। 

 दिल्ली मे पार्टी के संसदीय बोर्ड की बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र से ब्रिगेडियर खुशाल को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी ने इन्हें प्रत्याशी बना कर मंडी व कुल्लू दोनों ही जिलों में सेंधमारी करते हुए पूर्व सैनिकों की वोटों को भी निशाना बनाने की कोशिश की है। यहां से कई प्रत्याशियों के नाम चल रहे थे, लेेकिन पार्टी ने अंत में इन पर ही विश्वास जताया। 

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी