Vinesh Phogat की जीत पर आया बृजभूषण सिंह का रिएक्शन, कहा- मेरे नाम में इतना दम तो है कि...

By अभिनय आकाश | Oct 08, 2024

ओलंपिक खिलाड़ी एवं पहलवान विनेश फोगाट ने बतौर कांग्रेस उम्मीदवार अपना पहला चुनाव जीत लिया। अब इस पर बृज भूषण सिंह की प्रतिक्रिया सामने आई है। जुलाना निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की जीत पर पूर्व WFI अध्यक्ष और भाजपा नेता बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि हमारा नाम लेकर अगर वे(विनेश फोगाट) जीत गईं तो इसका मतलब हम महान आदमी हैं। कम से कम मेरे नाम में इतना दम तो है कि मेरा नाम लेकर उनकी नईया पार हो गई लेकिन कांग्रेस को तो डुबो दिया...राहुल बाबा का क्या होगा?

इसे भी पढ़ें: पूरे घर को बदल डालूंगा वाला ट्राई एंड टेस्टेड फॉर्मूला हरियाणा में भी रहा HIT, धामी-पटेल के बाद अब सैनी इसका सटीक उदाहरण

फोगाट ने हरियाणा में जुलाना विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के योगेश कुमार को हराया। निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी। फोगाट ने कुमार को 6,015 मतों के अंतर से हराया। हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार को सुबह आठ बजे शुरू हुई। बता दें कि विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया उन पहलवानों में शामिल थे जिन्होंने बृजभूषण शरण सिंह पर कई जूनियर महिला पहलवानों के यौन शोषण का आरोप लगाते हुए पिछले साल दिल्ली के जन्तर-मन्तर पर धरना दिया था. इस घटना के बाद भारतीय कुश्ती जगत में उथल-पुथल मच गई।

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान