लखीमपुर की घटना में मृत दलित को लेकर मायावती की चुप्पी पर राज्यसभा सांसद बृजलाल ने उठाए सवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2021

राज्यसभा सदस्य बृजलाल ने लखीमपुर की घटना में मृत दलित की मौत पर दलितों की कथित रहनुमा और बसपा सुप्रीमो मायावती की खामोशी पर सवाल उठाए हैं। इस बाबत जारी बयान में प्रदेश के पूर्व डीजीपी ने कहा कि लखीमपुर की घटना पर अपने बयानों के जरिये लगातार घड़ियाली आंसू बहाने वाली बहनजी के आंसू मृत दलित के प्रति संवेदना जताने में क्यों सूख गए? यह इस बात का सबूत है कि उनका दलित प्रेम हाथी के दांत की तरह सिर्फ दिखावा है। सही मायनों में वह दौलत की ही बेटी हैं। बृजलाल ने कहा कि बहनजी के लिए दलित सिर्फ वोट बैंक हैं। उनके दुख-दर्द से उनका कोई सरोकार नहीं। सरोकार होता तो उक्त घटना में मृत दलित के बाबत दो शब्द जरूर बोलतीं।

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक