बुलंदशहर में साधुओं की हत्या की निष्पक्ष हो जांच, मामले का राजनीतिकरण नहीं हो: प्रियंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के बुलंदरशहर में दो साधुओं की हत्या को लेकर मंगलवार को कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच करा कर पूरी सच्चाई सामने लाई जाए और इस मामले का राजनीतिकरण नहीं किया जाए। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अप्रैल के पहले 15 दिनों में ही उप्र में सौ लोगों की हत्या हो गई। तीन दिन पहले एटा में पचौरी परिवार के 5 लोगों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए। कोई नहीं जानता उनके साथ क्या हुआ।’’ कांग्रेस की उत्तर प्रद्रेश प्रभारी प्रियंका ने कहा, ‘‘बुलंदशहर में एक मंदिर में सो रहे दो साधुओं को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। ऐसे जघन्य अपराधों की गहराई से जांच होनी चाहिए और इस समय किसी को भी इस मामले का राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए।’’ 

उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच करके पूरा सच प्रदेश के समक्ष लाना सरकार की ज़िम्मेदारी है। गौरतलब है कि बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के एक गांव में एक शिवमंदिर में मंगलवार तड़के दो साधुओं की हत्या कर दी गई। बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अनूप शहर थाना क्षेत्र स्थित फगौना गांव में एक शिव मंदिर में जगदीश (50) और शेर सिंह (52) नामक साधुओं की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस घटना के आरोपी मुरारी को गिरफ्तार किया है। 

प्रमुख खबरें

Kashmiri Pandit कर्मचारियों को मिली आतंकी धमकी, नाम और फोन नंबर किए गए सार्वजनिक, प्रशासन ने दिया 25 अगस्त तक Work From Home

अमित शाह का विपक्ष को 24 घंटे का चैलेंज, बोले- सरकार कुछ नहीं छुपा रही, हर सवाल का जवाब देने को तैयार

Bumble New Update: अब सिर्फ महिलाएं ही नहीं पुरुष भी भेज सकेंगे First Message, कंपनी ने बदला सालों पुराना नियम

आजाद होते ही Balochistan बोला, Thank You Hindustan , Republic of Balochistan को मान्यता देने की भारत से की माँग