ब्रिटेन ने हर रोज 1 लाख टेस्ट करने का लक्ष्य किया हासिल, मृतक संख्या बढ़कर 27,510 हुई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2020

लंदन। ब्रिटेन ने अप्रैल के अंत तक के लिये निर्धारित रोजाना एक लाख कोरोना वायरस परीक्षण करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है और देश के स्वास्थ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने शुक्रवार को घोषणा की कि बृहस्पतिवार को देश में कुल 1,22,347 लोगों की जांच की गई। डाउनिंग स्ट्रीट में दैनिक ब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ मंत्री ने इस जांच लक्ष्य को हासिल करने के लिये समन्वित सामूहिक प्रयास की सराहना की और कहा कि इस महामारी से 739 और लोगों की जान जाने से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 27,510 हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की मंगेतर ने बेटे को जन्म दिया

हैनकॉक ने कहा, “पिछले महीने के शुरू में मैंने एक लक्ष्य रखा था कि जिस किसी को भी जांच की जरूरत हो उसकी जांच होनी चाहिए। यानि कि एक राष्ट्र के तौर पर हमें महीने के अंत तक प्रतिदिन एक लाख जांच के लक्ष्य को हासिल करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “मैं जानता था कि यह साहसी लक्ष्य है और हमें साहसी लक्ष्य ही चाहिए था क्योंकि जांच महत्वपूर्ण है। मैं यह घोषणा कर सकता हूं कि हमने लक्ष्य हासिल कर लिया है। ब्रिटिश जांच क्षमता में अभूतपूर्व विस्तार एक अतुल्य उपलब्धि है।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा