ब्रिटेन ने पाकिस्तान में बाढ़ राहत कोशिशों के लिए एक करोड़ पौंड की अतिरिक्त सहायता देने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2022

इस्लामाबाद। ब्रिटेन ने पाकिस्तान में बाढ़ राहत कोशिशों के लिए मानवीय सहायता के रूप में अतिरिक्त एक करोड़ पौंड देने की शुक्रवार को घोषणा की। इसके साथ ही, ब्रिटेन द्वारा पाकिस्तान को मानवीय सहायता के रूप में दी जाने वाली कुल सहायता बढ़ कर 2.65 करोड़ पौंड हो गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, देश में आयी अभूतपूर्व बाढ़ में अब तक करीब 1,700 लोगों की मौत हो चुकी हैऔर 20 लाख से अधिक मकान नष्ट हो गये या क्षतिग्रस्त हुए हैं। करीब 5,46,000 लोग राहत शिविरों में शरण लिए हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा