अपने ही देश में कैदी बन गया ब्रिटेन, बेकाबू भीड़ ने भयानक किए हालात

By अभिनय आकाश | Sep 15, 2025

दुनिया के हर कोने में इस वक्त जबरदस्त बवाल मचा है। किसी न किसी कोने में विरोध प्रदर्शन की आग धधक रही है। नेपाल के बाद अमेरिका और अब अमेरिका के बाद यूरोपीय देश ब्रिटेन में भी जबरदस्त प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। लेकिन ब्रिटेन में जो इस बार हंगामा हो रहा है वो बाहरी लोगों के विरोध को लेकर है। इनकी मांग है कि बाहरी लोगों को देश से बाहर कर दिया जाए। दरअसल, बीते दिन करीब एक लाख लोग लंदन की सड़कों पर उतरे। देश से अवैध प्रवासियों को बाहर करने की मांग के साथ बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। 

अवैध प्रवासियों को देश से बाहर निकालने की मांग

अवैध प्रवासियों का मुद्दा यूरोप में अब कितना जोर पकड़ रहा है, ये साफ देखने को मिल रहा है। वेस्टर्न कल्चर में ये बहुत आम बात है। अवैध प्रवासियों को लेकर पहले शुरुआती दौर में ह्यूमन राइट्स और बड़ी बड़ी बातें, नारे देकर इन लोगों ने अवैध प्रवासियों को अपने देश में रखा और आज यही देश जोर देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। गैर कानूनी प्रवासियों को स्थानीय समुदाय की तुलना में ज्यादा अधिकार मिलने की बात अब और जोर पकड़ रही है। पूरा ब्रिटेन चाहता है कि अब अवैध प्रवासियों को देश से बाहर कर दिया जाए। ब्रिटेन की सड़कों पर अवैध प्रवासियों का मुद्दा आए दिन जोर पकड़ रहा है। लेकिन बड़ी बात ये है कि इतने बड़े स्तर पर ऐसा मार्च पहली बार हुआ। 

इसे भी पढ़ें: ट्रंप टैरिफ पर जितना धमका रहे, पुतिन उतना यूक्रेन पर कहर बरसा रहे, अब 800 ड्रोन दाग दिए

पुलिस अधिकारियों पर हमले और नस्लवादी धमकी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक दिन पहले बड़े पैमाने पर आप्रवासी विरोधी प्रदर्शन के हिंसक हो जाने और उस दौरान कई पुलिस अधिकारियों के घायल हो जाने के बाद पुलिस अधिकारियों पर हमले और नस्लवादी धमकी की निंदा की। दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आयोजित यूनाइट द किंगडम विरोध प्रदर्शन शनिवार को अराजकता में बदल गया तथा झड़पों में कम से कम 26 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। बाद में इस सिलसिले में 24 गिरफ्तारियां हुईं। इसे अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने दूर से संबोधित किया। यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट के निकट सड़कों पर हुई हिंसा पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में स्टार्मर ने प्रवासी पृष्ठभूमि के आधार पर लोगों को डराने-धमकाने की निंदा की। स्टारमर ने कहा, लोगों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार है। यह हमारे देश के मूल्यों के केंद्र में है। 

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित