कोरोना संकट के बीच ब्रिटेन ने भारतीय और विदेशी चिकित्सकों की वीजा अवधि बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 01, 2020

लंदन। ब्रिटेन की सरकार ने मंगलवार कोबताया कि कोरोना वायरस के संकट के खिलाफ लड़ाई को देखते हुए उन भारतीय एवं अन्य विदेशी चिकित्सको के कार्य वीजा की अवधि स्वतः एक साल के लिए बढ़ जाएगी जिनके वीजा की मियाद इस साल अक्टूबर में खत्म हो रही है। ये चिकित्सक देश कीराष्ट्रीय स्वस्थ्य सेवा (एनएचएस) के लिए कार्यरत हैं।

 ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा कि करीब 2,800 प्रवासी चिकित्सकों, नर्सों और पैरामेडिकल कर्मचारियों के वीजा की अवधि एक साल के लिए बढ़ेगी। इन लोगों के वीजा की अवधि एक अक्टूबर से पहले खत्म होने वाली है। प्रीति ने कहा, दुनिया भर से आए चिकित्साकर्मी कोरोना वायरस से निपटने और जिंदगियां बचाने के एनएचएस के प्रयासों में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा, मैं नहीं चाहती कि वीजा प्रक्रिया के कारण उनका ध्यान भटके। इसलिए मैंने उनके वीजा की मियाद स्वतः बढ़ा दी है।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश