575% टैरिफ पर हुआ तगड़ा पलटवार, भारत के लिए कूदा ब्रिटेन, 112 बिलियन डील ने मचाया अमेरिका में भूचाल!

By अभिनय आकाश | Jan 14, 2026

 एक तरफ वाशिंगटन में भारत को आर्थिक तौर पर कुचलने की स्क्रिप्ट लिखी जा रही थी। धमकियां दी जा रही थी। फाइलें लिखी जा रही थी और सबसे बड़ा हथियार था टेरिफ। पहले 25% का टेरिफ अमेरिका ने लगाया। फिर 25% का पेनल्टी लगाया रूस से तेल लेने पर और अब वो कह रहा है कि ईरान के साथ अगर कोई भी देश व्यापार करता है तो उस पर 500% का टेरिफ लगा दिया जाएगा। लेकिन उसी वक्त प्रधानमंत्री मोदी ने एक ऐसा दांव चला कि पूरा अमेरिका हिल गया। जिस ब्रिटेन ने कभी भारत पर राज किया था, आज वही ब्रिटेन भारत की ढाल बनकर खड़ा हो गया है और ट्रंप की टेरिफ वाली दीवार पूरी तरह चकनाचूर हो गई है।

इसे भी पढ़ें: America ने UK में उतारे Black Hawk और Chinook Helicopters, Greenland की टेंशन बढ़ी

जब अमेरिका धमकियां दे रहा था तब भारत पर्दे के पीछे सबसे बड़ा मास्टर स्ट्रोक तैयार कर चुका था। एक ऐसा दांव जो अमेरिका के ब्रह्मास्त्रस को उसी के हाथ में बेकार बना देगा। असली कहानी शुरू होती है लंदन से। ब्रिटेन अपनी डूबती अर्थव्यवस्था बचाने के लिए भारत के दरवाजे पर पहुंच चुका है और भारत ने मौके को पहचाना। इंडिया यूके फ्री ट्रेड एग्रीमेंट यानी कि एफटीए। यह कोई साधारण समझौता नहीं। 21वीं सदी का सबसे बड़ा जियोइकोनॉमिक मास्टर स्ट्रोक है। अब जरा ध्यान से समझिए। इस एफटीए के तहत ब्रिटेन ने भारत के 99% उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म कर दी। मतलब भारतीय कपड़े, जूते, दवाइयां, ऑटो पार्ट्स और मशीनरी, जीरो ड्यूटी, नो टैक्स। अब सोचिए जहां अमेरिका टैक्स बढ़ाकर भारतीय सामान को महंगा कर रहा था।

प्रमुख खबरें

Crude Oil संकट से बढ़ेगी महंगाई? Petrol-Diesel की मांग घटी, देश की Economy पर मंडराया बड़ा खतरा।

SEBI का ऑपरेशन क्लीन: Financial Fraud के आरोप में Rajesh Exports पर बड़ी कार्रवाई, ट्रेडिंग पर रोक।

Kuwait Drone Attack में भारतीय की मौत, US-Iran तनाव के बीच Middle East में बढ़ा खतरा

French Open में बड़ा उलटफेर, World No.1 Aryna Sabalenka हुईं बाहर, Diana Shnaider सेमीफाइनल में