भारत में फंसे नागरिकों को निकालने के लिये ब्रिटेन की सात विशेष उड़ान की योजना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 05, 2020

लंदन, ब्रिटेन की सरकार ने कोरोना वायरस के कारण अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक के बाद भारत में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिये सात विशेष उड़ान परिचालित करने की रविवार को घोषणा की। भारत में ब्रिटेन के 35 हजार लोगों के फंसे होने का अनुमान है। इनमें से करीब 20 हजार लोगों ने ब्रिटेन के दूतावास से संपर्क कर जल्दी निकाले जाने का अनुरोध किया है। इन विशेष उड़ानों के तहत बुधवार, शुक्रवार को रविवार को गोवा से तीन उड़ानें लंदन जाएंगी। 

 दिल्ली और मुंबई से बृहस्पतिवार और शनिवार को दो उड़ानें लंदन जाएंगी। ब्रिटेन के उच्चायोग ने नागरिकों को सुझाव दिया है कि वे यात्रा को लेकर सरकार के परामर्श को देखें तथा संबंधित शहरों के पोर्टल के माध्यम से टिकट बुक करें। भारत में ब्रिटेन की कार्यकारी उच्चायुक्त जैन थॉम्पसन ने कहा, ‘‘मैं जानता हूं कि ब्रिटेन के नागरिकों के लिये भारत में पिछले कुछ सप्ताह किस तरह परेशान करने वाले रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि इस घोषणा से उन्हें, विशेषकर तत्काल जरूरत वाले नागरिकों को राहत मिलेगी।’’

इसे भी पढ़ें: पाक में नमाज के लिये 400 लोगों को जुटाने पर मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज

 ब्रिटेन के विदेश एवं राष्ट्रमंडल कार्यालय मंत्री लॉर्ड तारिक अहमद ने कहा, ‘‘ब्रिटेन की सरकार भारत तथा अन्य देशों में फंसे उन ब्रिटिश नागरिकों को वापस लाने की पूरी कोशिश कर रही है, जो लौटना चाहते हैं।’’ ब्रिटेन सरकार की योजना भारत के अलावा पेरू, घाना, ट्यूनिशिया और अल्जीरिया में फंसे लोगों को भी इस सप्ताह निकालने की है। इसके बाद इक्वाडोर, बोलिविया, फिलिपींस आदि देशों में फंसे लोगों को भी निकाला जाएगा।

इसे भी देखें:- #Corona के खिलाफ लड़ाई में ज़ाहिल बन रहे हैं बाधक । राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सब चिंतित 

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant की Delhi Capitals में वापसी पर AB de Villiers बोले- यह बिल्कुल भी चौंकाने वाला नहीं था

Tazmin Brits के शतक का तूफान, South Africa की बड़ी जीत ने बदला Semifinal का पूरा समीकरण

England में Kiwi बल्लेबाजों का कहर, 96 साल पुराना Test Record तोड़ रचा नया इतिहास

FIFA World Cup 2026 में गोलों की बौछार, Lionel Messi की Golden Boot की दावेदारी हुई मजबूत