By Prabhasakshi News Desk | Apr 23, 2024
वारसा । ब्रिटेन ने यूक्रेन के लिए नयी सैन्य आपूर्ति के तहत 62 करोड़ अमेरिकी डॉलर की अतिरिक्त राशि देने का मंगलवार को वादा किया। ब्रिटेन ने यह घोषणा ऐसे समय की है जब रूस-यूक्रेन युद्ध तीसरे साल में है और पूर्वी सीमा पर रूसी सेनाओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए यूक्रेन संघर्ष कर रहा है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सहायता की पुष्टि करने के लिए मंगलवार सुबह यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बात की और रूस की क्रूर एवं विस्तारवादी महत्वाकांक्षाओं के खिलाफ यूक्रेन की रक्षा के लिए ब्रिटेन के दृढ़ समर्थन का उन्हें आश्वासन दिया।’’
सुनक के कार्यालय ने कहा, राष्ट्रपति जेंलेंस्की ने ब्रिटेन के लगातार समर्थन के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया और कहा कि नयी सैन्य सहायता से, अपने देश की रक्षा के लिए अग्रिम पंक्ति में लड़ रहे आम यूक्रेनी के लिए महत्वपूर्ण अंतर आएगा। इससे तीन दिन पहले, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने यूक्रेन के लिए 61 अरब अमेरिकी डॉलर की सहायता को मंजूरी दी थी।