ब्रिटेन में तीसरे दिन भी जारी रेल कर्मचारियों की हड़ताल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 25, 2022

लंदन| ब्रिटेन में रेल कर्मचारियों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल के तीसरे दिन शनिवार रेलवे स्टेशन सुनसान रहे और लाखों लोगों की सप्ताहांत की योजनाओं पर पानी फिर गया। ट्रेन कंपनियों ने कहा है कि लगभग 40,000 रेल कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं, जिसके चलते बहुत कम ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इसे बीते 30 साल में सबसे बड़ी रेल हड़ताल माना जा रहा है।

इन कर्मचारियों ने नौकरी, वेतन और कामकाजी शर्तों को लेकर विवाद के चलते मंगलवार और बृहस्पतिवार को 24 घंटे की हड़ताल की थी। कर्मचारी पर्याप्त वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं और उनका कहना है कि चार दशक में सबसे अधिक महंगाई होने के चलते उनके लिए खर्चा चलाना मुश्किल हो गया है

इस बीच, ट्रेन कंपनियां खर्चों में कटौती और कर्मचारियों की संख्या कम करने पर जोर दे रही हैं। ये कंपनियां दो साल से जारी महामारी के दौरान आपात सरकारी अनुदान पर खर्चे चला रही हैं।

रेल, समुद्र एवं परिवहन यूनियन के महासचिव मिक लिंच ने कहा कि रेलवे कर्मचारी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे। इन्हीं कर्मचारियों को कोविड के दौरान नायक कहकर इनकी प्रशंसा की गई थी।

उन्होंने स्काई न्यूज से कहा, यदि कोई समझौता नहीं हुआ तो हम और अधिक कड़े कदम उठाने से नहीं हिचकिचाएंगे।

प्रमुख खबरें

Maharashtra : Thane में रिश्ते की बहन और उसके पति की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास

Vadattiwar की शहीद हेमंत करकरे पर टिप्पणी से बिल्कुल सहमत नहीं हूं : Raut

Israeli सेना ने फलस्तीनियों को East Rafah अस्थायी रूप से खाली करने को कहा, जमीनी हमले की आशंका

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA