ब्रिटेन ने पहली बार बताया पाकिस्तानियों का असली धर्म, हिला भारत!

By अभिनय आकाश | Jun 19, 2026

संब्रिटेन की संसद में ढाई लाख ब्रिटिश बच्चियों के साथ दुष्कर्म करने वाले पाकिस्तानी ग्रूमिंग गैंग्स का पहली बार असली धर्म बताया गया है। ब्रिटेन के इतिहास में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। ब्रिटिश पार्लियामेंट में जिस तरह से पाकिस्तानियों का धर्म बताया गया है, उसने कई देशों में बवाल मचा दिया है। वैसे ब्रिटेन की संसद में जो हुआ है ऐसा ही कुछ करने की मांग अब भारत में भी उठाई जा रही है। दरअसल ब्रिटिश पार्लियामेंट में एक रिपोर्ट पढ़ी गई जिसमें बताया गया है कि किस तरह से 40 सालों से पाकिस्तान के मुस्लिम ब्रिटेन की गैर मुस्लिम लड़कियों खासतौर पर ब्रिटिश बच्चियों के साथ दुष्कर्म कर रहे हैं। पाकिस्तान के इन अपराधियों ने हिंदू और सिख लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया था। पाकिस्तान के इन लोगों ने ब्रिटेन की बच्चियों का शिकार करने के लिए ग्रूमिंग गैंग्स बना रखे हैं। 

इसे भी पढ़ें: 20 प्रधानमंत्री देने वाले Eton College में पढ़ेंगे Prince George, पिता William की विरासत संभालेंगे

जांच रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी मुस्लिमों की शिकार लड़कियों की संख्या ढाई लाख तो कम से कम है। असली आंकड़ा तो इससे कहीं ज्यादा हो सकता है। ब्रिटिश पुलिस की मिलीभगत और राजनैतिक कारणों से अभी तक सही आंकड़ा बाहर नहीं आ पाया है और ना ही पाकिस्तानी मुस्लिम अपराधी सलाखों के पीछे डाले गए हैं। ब्रिटिश सांसद रूप लॉस की इंक्वायरी में हजारों बच्चियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक 13 साल की बच्ची के साथ 3 सालों तक 700 लोगों ने दुष्कर्म किया। एक विक्टिम ने बताया कि ईद और छुट्टियों के दौरान पाकिस्तानी अपराधियों की पार्टियां और भी ज्यादा बड़ी हो जाती थी। हालात और भी बदतर हो जाते थे। इन पार्टियों में और भी ज्यादा हिंसक लोग शामिल होते थे। ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को यहां लाया जाता था।

प्रमुख खबरें

Accenture की एक खबर ने डुबोया बाजार, Infosys और TCS जैसे दिग्गज शेयर 8% तक टूटे

सहकारिता की नई उड़ान! Bihar में PACS के जरिए धान बीज उत्पादन का पायलट Project शुरू

Iran खत्म हो चुका है, 10 सेंट भी नहीं मिलेंगे, Donald Trump ने तेहरान के दावों को किया खारिज

इधर भारत ने भेजी मदद, उधर Taliban ने पाकिस्तान में घुसकर किया एयरस्ट्राइक