ब्रिटेन में सिख और मुस्लिम रॉयल एयरफोर्स की चैपलेन शाखा में शामिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2018

लंदन। ब्रिटेन में पहली बार एक मुस्लिम और एक सिख वायुसेना की चैपलेन शाखा के सदस्य बने हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फ्लाइट लेफ्टिनेंट मंदीप कौर का जन्म पंजाब तथा फ्लाइट लेफ्टिनेंट अली उमर का केन्या में जन्म हुआ। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि मंदीप को इंजीनियरिंग में डॉक्टरेट करने और इस दिशा में काम करने के दौरान चैपलेन का सदस्य चुना गया।

 

इसे भी पढ़ें- ट्रंप की चेतावनी, ब्रेग्जिट से ब्रिटेन-अमेरिका के बीच व्यापार हो सकता है प्रभावित

 

ये नियुक्तियां मंत्रालय की सशस्त्र बलों में विविधता को बढ़ावा देने की रणनीति का हिस्सा हैं। 'ए फोर्स फॉर इंक्लूजन' नाम की इस रणनीति का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि विविधता और समावेश सभी विभागीय कामों का मुख्य हिस्सा है, जिसमें श्रमबल नीतियां, संस्कृति और व्यवहार शामिल हैं। आरएएफ चैपलेन इन चीफ जॉन एलिस ने कहा, "सिख और मुस्लिम चैपलेन को रॉयल एयर फोर्स में शामिल करना बेहद खुशी की बात है और मैं भविष्य में उनके साथ काम करने को लेकर आशान्वित हूं।" 

 

 

प्रमुख खबरें

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...