पुतिन पर प्रतिबंध लगाएगा ब्रिटेन: बोरिस जॉनसन ने नाटो से कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2022

लंदन|  ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देशों के नेताओं से कहा कि यूक्रेन पर रूस द्वारा हमला करने के लिए, उनका देश शीघ्र ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव पर प्रत्यक्ष प्रतिबंध लगाएगा।

नाटो नेताओं की डिजिटल माध्यम से हुई एक बैठक को संबोधित करते हुए जॉनसन ने कहा कि उनकी सरकार, शीत युद्ध के बाद की वैश्विक व्यवस्था को पलटने के लिए “खोई हुई जमीन वापस पाने के वास्ते चलाये जा रहे अभियान पर” रूस के नेताओं के विरुद्ध निजी तौर पर पाबंदी लगाएगी।

जॉनसन ने रूस को ‘स्विफ्ट’ भुगतान मंच से हटाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का भी आह्वान किया ताकि रूसी सरकार को अधिकतम नुकसान पहुंचाया जा सके।

प्रमुख खबरें

शेनझेन में APEC Summit के इतर मिलेंगे Donald Trump, शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन

Delhi Nand Nagri में युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 नाबालिग हिरासत में

US Flights Grounded: संचार प्रणाली ठप होने से अमेरिका में सभी उड़ानें रोकी गईं

Gaza में मानवीय सहायता के लिए UN के 50 देशों की अपील से जुड़ा भारत