तकनीकी खराबी के कारण ब्रिटिश एयरवेज की चेन्नई फ्लाइट को बीच उड़ान से ही लंदन वापस लौटाया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 16, 2025

चेन्नई जाने वाला ब्रिटिश एयरवेज का बोइंग ड्रीमलाइनर विमान रविवार को तकनीकी खराबी के कारण बीच उड़ान से ही वापस लंदन लौट गया। ब्रिटिश एयरवेज ने एक बयान में कहा कि विमान सुरक्षित रूप से उतरा और चालक दल के सदस्य तथा यात्री सामान्य तरीके से विमान से उतर गए।

ब्रिटिश एयरवेज ने कहा, ‘‘तकनीकी समस्या की रिपोर्ट के बाद विमान को मानक एहतियात के तौर पर हीथ्रो वापस लाया गया।’’ हालांकि, लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट बीए35 को स्थानीय समयानुसार दोपहर 1240 बजे लंदन से रवाना होना था और उसे तड़के 3.30 बजे चेन्नई पहुंचना था।

फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 787-8 के साथ संचालित उड़ान बीए35 हीथ्रो लौटने से पहले लगभग दो घंटे तक हवा में रही। इस बीच, फ्रैंकफर्ट से हैदराबाद आ रहा लुफ्थांसा विमान वापस अपने बेस पर लौट गया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। हालांकि, इस उड़ान के रद्द हो जाने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है।

राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) को एक संदेश मिला कि विमान जर्मनी से उड़ान भरने के कुछ समय बाद फ्रैंकफर्ट लौट रहा है।

वेबसाइट फ्लाइटरडार24 डॉट कॉम के अनुसार, उड़ान एलएच 752 फ्रैंकफर्ट से अपराह्न 2:29 बजे रवाना हुई और इसे सोमवार को आधीरात के बाद 1.20 बजे हैदराबाद पहुंचना था। वेबसाइट के अनुसार यह विमान बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर है।

प्रमुख खबरें

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा

Himannshi Khurrana ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में धर्म बदलने का था दबाव