ब्रिटिश कॉमेडियन टिम ब्रुक टेलर की COVID-19 के संक्रमण से हुई मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 13, 2020

लंदन। कोविड-19 से संक्रमित ब्रिटेन के हास्य कलाकार टिम ब्रुक-टेलर का निधन हो गया है। वह 79 वर्ष के थे। ब्रुक-टेलर गुडीज़ के नाम से मशहूर हास्य कलाकारों की तिकड़ी के सदस्य थे। ब्रुक-टेलर के प्रतिनिधि ने कहा कि उनकी रविवार सुबह कोविड-19 से मौत हो गई। उन्होंने 1960 में टीवी और रेडियो पर कॉमेडी शुरू की थी।

ब्रुक-टेलर ने गुडीज़ के तौर पर ग्रीम गार्डन और बिल ऑडी के साथ काम किया। इसके अलावा 1975 में आया उनका गीत फंकी गिबन काफी मशहूर हुआ था।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह