बहराइच में नेपाल सीमा से अवैध प्रवेश कर रहे ब्रिटिश पासपोर्ट धारक डॉक्टर गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2025

भारत-नेपाल सीमावर्ती बहराइच जिले के रूपईडीहा सीमा पर शनिवार को सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और पुलिस के जवानों ने नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे ब्रिटिश पासपोर्ट धारक एक महिला और एक पुरुष डॉक्टर को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इसी क्रम में शनिवार सुबह करीब 10 बजे नेपाल से भारत में प्रवेश कर रही एक महिला और पुरुष को रोका गया। उनकी पहचान और अभिलेखों की जांच की गई, जिससे पता चला कि दोनों ब्रिटिश नागरिक हैं और भारत में प्रवेश के लिए उनके पास वैध वीजा नहीं है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक पूछताछ में दोनों भारत में आने का संतोषजनक जवाब देने में असफल रहे।’’ सेनानायक ने बताया कि पकड़ा गया डॉक्टर हसन अमान सलीम (35) पाकिस्तानी मूल का है और उसका वर्तमान पता ब्रिटेन स्थित 1ए डलमॉर्टन रोड, मैनचेस्टर है।

उन्होंने बताया कि महिला डॉक्टर सुमित्रा शकील ओलिविया (61) मूल रूप से कर्नाटक के उडुपी की निवासी हैं और ब्रिटिश पासपोर्ट धारक हैं। प्रारंभिक पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वे पेशे से डॉक्टर हैं और नेपालगंज (नेपाल) स्थित एक अस्पताल के बुलावे पर नेपालगंज आए थे। हालांकि, नेपाल से भारत आने के संबंध में वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उन्हें रूपईडीहा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

बहराइच के पुलिस अधीक्षक (एसपी) रामनयन सिंह के कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार, दोनों ब्रिटिश डॉक्टरों के खिलाफ पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 14ए के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू