नीरव मोदी, माल्या और खालिस्तानी चरमपंथियों को लेकर पूछे गए सवाल पर ब्रिटिश PM ने दिया यह जवाब

By अंकित सिंह | Apr 22, 2022

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। दौरे के पहले दिन वह गुजरात के गांधीनगर में थे। इसके बात वे नई दिल्ली पहुंचे। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उन्होंने द्विपक्षीय वार्ता की। दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण समझौते भी हुए हैं। इन सबके बीच नीरव मोदी, विजय माल्या और खालिस्तानी चरमपंथियों से जुड़े एक सवाल के जवाब में बोरिस जॉनसन ने कहा कि हमारा बहुत मजबूत दृष्टिकोण है कि हम भारत को धमकी देने या अन्य देशों को धमकी देने वाले चरमपंथी समूहों को बर्दाश्त नहीं करते हैं। हमने भारत की मदद के लिए एक चरमपंथी विरोधी कार्यबल का गठन किया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा कि प्रत्यर्पण के मामलों में कानूनी प्रक्रियाएं हैं जिसने इसे बहुत मुश्किल बना दिया है। यूके सरकार ने उनके प्रत्यर्पण का आदेश दिया है... हम उन लोगों का स्वागत नहीं करते हैं जो भारत में कानून से बचने के लिए हमारी कानूनी प्रणाली का उपयोग करना चाहते हैं। बोरिस जॉनसन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मैंने अपने वार्ताकारों से दिवाली तक मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता को पूरा करने के लिए कहा है। यूक्रेन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि पुतिन यूक्रेन के लोगों के जज्बे पर जीत हासिल नहीं कर पाएंगे। 

प्रमुख खबरें

अमेरिका ने बम से उड़ाया चीन-ईरान रेल ट्रैक, बीजिंग का भड़का गुस्सा

राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूरे होने पर 15 जुलाई से शुरू होगा सालभर चलने वाला ‘अमृत महोत्सव’

Indian Bank के नतीजों ने PSU Banks में फूंकी जान, Stock Market में सरकारी शेयरों की मची धूम

मेरे खिलाफ होगी बात, Raja Warring ने Bhupesh Baghel-Channi बैठक में जाने से किया इनकार: Punjab में घमासान