ब्रिटिश पुलिस ने टेक्सास उपासना स्थल गतिरोध मामले में दो नाबालिगों को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 17, 2022

कोलीविले (अमेरिका)। इंग्लैंड में पुलिस ने रविवार को कहा कि उन्होंने अमेरिका के टेक्सास में एक उपासना स्थल में 10 घंटे तक चले गतिरोध के दौरान एक सशस्त्र ब्रिटिश नागरिक द्वारा चार लोगों को बंधक बनाकर रखने के मामले में दो किशोरों को हिरासत में लिया है। ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने संदिग्धों के नाम और उन्हें आरोपों का सामना करना होगा या नहीं, इस बारे में जानकारी नहीं दी। उन्होंने संदिग्धों की पहचान नाबालिगों के तौर पर की है, जिन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की मणिपुर इकाई के उपाध्यक्ष ने पद से इस्तीफा दिया

डालास के संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) की प्रवक्ता केटी चाउमोंट ने सभी सवाल मैनचेस्टर में पुलिस से करने को कहा। गौरतलब है कि अमेरिका के टेक्सास में यहूदियों के एक पूजा स्थल में बंधक बनाए गए चार लोगों को कई घंटे के गतिरोध के बाद शनिवार रात रिहा करा लिया गया था। इस दौरान सुरक्षाबलों की गोलीबारी में मारे गए संदिग्ध की पहचान ब्रितानी नागरिक मलिक फैसल अकरम (44) के रूप में हुई थी।

प्रमुख खबरें

UP में गौशालाओं से सीधे जुड़ेंगे किसान, हरे-सूखे चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

Kulgam में सुरक्षा बलों की मुठभेड़: CRPF पर हमले में शामिल आतंकी उमर डार ढेर

Karnal में हिरासत में मौत पर छह पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस, सभी निलंबित

Mukesh Kumar के 4 विकेट से चमका Bengal, T20 मैच में Chandigarh को 85 रन से रौंदा