ब्रिटेन में नकली बम बांध कर हमलावर ने लोगों पर किया चाकू से हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2020

लंदन (ब्रिटेन)। ब्रिटेन की पुलिस ने एक आतंकवादी हमले में कम से कम तीन लोगों को चाकू से घायल करने की घटना के संदिग्ध हमलावर को रविवार को मार गिराया। व्यक्ति ने एक ‘‘नकली बम’’ भी बांध रखा था। मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने बताया कि सशस्त्र बलों ने आतंकवाद के खिलाफ अभियान के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध हमलावर को गोली मारी जिसे घटनास्थल पर मृत घोषित कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन का यूरोपीय संघ से हुआ रिश्ता खत्म, यहां जानें सबकुछ!

 

संदिग्ध व्यक्ति ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय समयानुसार दोपहर दो बजे स्ट्रीथम हाई रोड पर हमला किया। मारे गए संदिग्ध हमलावर के शरीर पर एक उपकरण बंधा हुआ था। बाद में पता चला कि यह उपकरण नकली बम था। पुलिस ने कहा कि घटना को तत्काल एक आतंकवादी घटना घोषित कर दिया और हमारा मानना है कि यह इस्लामी हमला था। संदिग्ध व्यक्ति के चाकू से किए हमले में घायल हुए तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जहां एक व्यक्ति की ‘‘जान को खतरा’’ है।

इसे भी पढ़ें: यूरोपीय संघ में ब्रिटेन का आखिरी दिन, जॉनसन ने कहा: हो रही नयी शुरूआत

सोशल मीडिया पर दिखाई जा रही घटनास्थल की तस्वीरों में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी संदिग्ध का पीछा करते दिख रहे हैं। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने एक बयान में कहा, “एक व्यक्ति को अधिकारियों ने स्ट्रीथम में मार गिराया। इस वक्त यह माना जा रहा है कि उसने कुछ लोगों को चाकू मारा है। परिस्थिति का जायजा लिया जा रहा है। घटना को आतंकवाद से संबंधित घोषित किया गया है।” पुलिस ने बाद में कहा कि स्थिति नियंत्रण में है। 

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन की नई सुबह, यूरोपीय संघ के साथ खत्म हुआ 47 साल का पुराना रिश्ता

घटना की सटीक परिस्थितियां अभी अपुष्ट हैं लेकिन कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति के हाथ में एक बड़ा सा चाकू देखा। इसके बाद संदिग्ध को मार गिराया गया। प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और लंदन के महापौर सादिक खान ने आपातकालीन सेवा कर्मियों को ट्विटर पर धन्यवाद दिया। 

प्रमुख खबरें

India-Pakistan Conflict | हमारा झगड़ा, हमारा समाधान! चीन के मध्यस्थता दावे पर भारत का कड़ा रुख, तीसरे की भूमिका स्वीकार नहीं

Ranveer Singh की Dhurandhar का बड़ा नुकसान! मिडिल ईस्ट बैन ने रोके 90 करोड़, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूटर ने खोली पोल

Karnataka Politics | Siddaramaiah के CM कार्यकाल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, नाटी चिकन दावत से जश्न की तैयारी!

जहरीली हवा और कोहरे का डबल अटैक, दिल्ली-NCR में नए साल का धुंधला स्वागत, जीरो विजिबिलिटी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप