By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 18, 2022
लंदन। पिछले का काफी समय से ब्रिटेन मंहगाई की मार झेल रहा हैं। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने अपने नेतृत्व के पहले कुछ हफ्तों में हुई उथल-पुथल के लिए माफी मांगी है। इस दौरान ब्रिटिश राजनीति में बेहद नाटकीय तरीके से कुछ फैसले वापस लिए गए। इस दौरान ट्रस के नए वित्त मंत्री जेरेमी हंट ने उनके पूरे कर कटौती एजेंडे को पलट दिया। उन्होंने सोमवार को विवाद का विषय बनी हुई सभी कर कटौतियों को वापस लेने की घोषणा की।
हम 2019 के घोषणापत्र पर चुने गए हैं, और मैं उसे आगे बढ़ना चाहती हूं और पूरा करना चाहती हूं। उन्होंने बीबीसी को बताया कि वह डटी हुई हैं , क्योंकि उन्हें देश के लिए काम करने के लिए चुना गया था। इससे पहले हंट ने सोमवार को कहा था कि ब्रिटेन की वित्तीय स्थिति में सुधार होने तक आयकर में एक पेंस की कटौती के फैसले को अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। पूर्व वित्त मंत्री क्वारटेंग ने अपने मिनी बजट में इसे अप्रैल 2023 से लागू करने का ऐलान किया था। इसके अलावा सरकार की ऊर्जा मूल्य गारंटी केवल अप्रैल तक ही सार्वभौमिक होगी, जबकि मूल रूप से योजना दो साल के लिए थी।