ब्रिटेन के प्रधानमंत्री स्टार्मर ने पुलिस अधिकारियों पर हमले और नस्लवादी धमकी की निंदा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2025

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक दिन पहले बड़े पैमाने पर आप्रवासी विरोधी प्रदर्शन के हिंसक हो जाने और उस दौरान कई पुलिस अधिकारियों के घायल हो जाने के बाद रविवार को पुलिस अधिकारियों पर हमले और नस्लवादी धमकी की निंदा की।

दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आयोजित यूनाइट द किंगडम विरोध प्रदर्शन शनिवार को अराजकता में बदल गया तथा झड़पों में कम से कम 26 पुलिस अधिकारी घायल हो गए। बाद में इस सिलसिले में 24 गिरफ्तारियां हुईं।

इसे अमेरिकी अरबपति एलन मस्क ने दूर से संबोधित किया। यहां 10 डाउनिंग स्ट्रीट के निकट सड़कों पर हुई हिंसा पर अपनी पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया में स्टार्मर ने प्रवासी पृष्ठभूमि के आधार पर लोगों को डराने-धमकाने की निंदा की।

स्टारमर ने कहा, लोगों को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का अधिकार है। यह हमारे देश के मूल्यों के केंद्र में है। उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम अपना काम कर रहे पुलिस अधिकारियों पर हमले को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्रमुख खबरें

Russian Crude Oil: छूट घटने और ढुलाई खर्च बढ़ने से भारत का रूसी कच्चा तेल आयात घटा

गहरे समुद्र के 18 Oil Blocks के लिए DGH ने बदले नियम, रेवेन्यू शेयरिंग बोली खत्म

Kargil War से पहले पत्नी को लिखी थी चिट्ठी, Dhruv Jurel के पिता नेम चंद ने सुनाए संस्मरण

Tirana में प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग पर हिंसक प्रदर्शन, 30 लोग घायल