ब्रिटिश प्रधानमंत्री करेंगे यूरोपीय देशों की राजधानियों का दौरा, ब्रेक्जिट पर होगी बातचीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 19, 2019

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कमान संभालने के बाद बोरिस जॉनसन इस सप्ताह यूरोपीय देशों की राजधानियों का दौरा करेंगे। ढाई महीने बाद होने वाले ब्रेक्जिट को लेकर कोई समझौता न होने की बढ़ती आशंकाओं के बीच डाउनिंग स्ट्रीट ने रविवार को पुष्टि की कि जॉनसन बुधवार को बर्लिन का दौरा करेंगे और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल से बात करेंगे। इसने कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों से मिलने गुरुवार को पेरिस पहुंचेंगे।

इसे भी पढ़ें: अनुच्छेद 370: ब्रिटेन ने जताई चिंता, शांति बनाए रखने की अपील दोहराई

यूरोपीय नेता ब्रिटेन की तत्कालीन प्रधानमंत्री टेरेसा मे द्वारा किए गए समझौते पर पुन: चर्चा करने की बातों को बार-बार खारिज कर चुके हैं। ब्रिटेन के सांसद, जॉनसन की इस धमकी के बावजूद समझौते को तीन बार खारिज कर चुके हैं कि ऐसी स्थिति में देश को बिना समझौते के यूरोपीय संघ से अलग होना पड़ेगा। उधर, लंदन ने रविवार को घोषणा की कि उसने ‘यूरोपियन कम्युनिटीज एक्ट’ को खत्म करने का आदेश दिया है। इस कानून की वजह से ब्रिटेन 46 साल पहले यूरोपीय संघ का अग्रदूत बना था। यह कानून ब्रसेल्स को सर्वोच्चता प्रदान करता है।

इसे भी पढ़ें: ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने ईरान के साथ टैंकरों की अदला-बदली की बात खारिज की

आदेश पर ब्रेक्जिट सचिव स्टीव बार्कले ने शुक्रवार को हस्ताक्षर किए जो 31 अक्टूबर से प्रभावी होगा। बार्कले ने एक बयान में कहा, ‘‘ब्रसेल्स के हाथों से अपने कानूनों का नियंत्रण वापस लेने का यह ऐतिहासिक क्षण है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस देश के लोगों को यह स्पष्ट संकेत है कि पीछे हटने का सवाल ही नहीं है-हम वायदे के अनुरूप 31 अक्टूबर को यूरोपीय संघ छोड़ रहे हैं चाहे कोई भी परिस्थिति हो।’’यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब जॉनसन ग्रीष्मकालीन छुट्टियों से सांसदों को तत्काल वापस बुलाए जाने की मांग को लेकर जबर्दस्त दबाव का सामना कर रहे हैं जिससे कि संसद ब्रेक्जिट पर चर्चा कर सके।

प्रमुख खबरें

मर्डर करके कैसे बचें, पुणे में मंगेतर की हत्या से पहले सिया गोयल की खौफनाक गूगल सर्च हिस्ट्री आई सामने, ऐसे रची थी साजिश

कर्नाटक में Pakistan से जुड़ा टेरर कनेक्शन, WhatsApp चैट से खुला राज, 20 साल का युवक गिरफ्तार

PM Modi-President Murmu Meeting: कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच हुई मुलाकात, क्या जल्द होगा बड़ा बदलाव?

खामनेई के जनाजे में मोदी? ईरान को लेकर आई ऐसी खबर, ट्रंप-नेतन्याहू दंग!