स्वर्ण मंदिर मामले पर ब्रिटेन की सिख सांसद ने दिया विवादित बयान, जमकर हो रही आलोचना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 21, 2021

लंदन। ब्रिटेन की पहली सिख महिला सांसद प्रीत कौर गिल को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में एक व्यक्ति को पीट-पीटकर मार डालने के संबंध में किए गए ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा, जिसके बाद सांसद ने अपने ट्वीट को हटा दिया। गिल ने ट्वीट में स्वर्ण मंदिर में व्यक्ति की हत्या के पीछे एक हिंदू आतंकवादी का हाथ होने की ओर इशारा किया था।

इसे भी पढ़ें: ओमिक्रोन से डरे डोनाल्ड ट्रंप, Covid-19 की बूस्टर खुराक लेने का किया दावा

ब्रिटिश आव्रजन अधिवक्ता हरजाप भंगल द्वारा स्वर्ण मंदिर में शनिवार को हुई कथित बेअदबी की घटना संबंधी वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लेबर पार्टी की सांसद गिल ने उनके इस संदेश पर सहमति जतायी कि यह स्पष्ट रूप से एक आतंकी घटना थी। गिल ने जिस ट्वीट को आलोचना के बाद हटाया उसमें कहा गया था, हिंदू आतंकवादी को स्वर्ण मंदिर में सिखों के खिलाफ हिंसा के कृत्य से रोक दिया गया। लंदन में भारतीय उच्चायोग ने भी इस ट्वीट की निंदा की।

प्रमुख खबरें

शाम छह बजे तक देश और दुनिया के प्रमुख घटनाक्रमों पर एक नजर

उत्तराखंड में 2027 चुनाव की तैयारी, BJP ने Dehradun दफ्तर को बनाया War Room

Hindustan Zinc और IIT Madras ने विकसित किया जिंक-एयर बैटरी वाला इलेक्ट्रिक तिपहिया

IRCTC Case: ट्रायल कोर्ट के आरोप रहेंगे बरकरार, Delhi HC ने खारिज की Lalu Yadav की याचिका