भारत के खिलाफ कनाडा के आरोपों को ब्रिटिश सिख सांसदों ने ‘चिंताजनक’ करार दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 20, 2023

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के एक अलगवावादी सिख नेता की हत्या के मामले में भारत पर लगाए गए आरोपों को ब्रिटिश सिख सांसदों - प्रीत कौर गिल और तनमंजीत सिंह ढेसी ने ‘चिंताजनक’ करार दिया है। कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर (45) की हत्या में भारत सरकार के एजेंट का हाथ होने के ट्रूडो के आरोपों के बाद कनाडा और भारत ने अपने-अपने देश में एक-दूसरे के वरिष्ठ राजनयिकों को मंगलवार को निष्कासित कर दिया था। भारत ने ट्रूडो के आरोपों को ‘बेतुका’ और ‘बेबुनियाद’ बताते हुए उन्हें सिरे से खारिज किया है। प्रतिबंधित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख और भारत के सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों में शामिल निज्जर की दो अज्ञात बंदूकधारियों ने गत 18 जून को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

स्लोघ सीट से सांसद ढेसी ने भी दावा किया कि कई ब्रिटिश सिख इस मुद्दे पर उनके संपर्क में हैं।उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘कनाडा से चिंताजनक रिपोर्ट आ रही हैं। स्लोघ तथा कई अन्य क्षेत्रों के सिखों ने मुझसे संपर्क किया है, वे चिंतित, क्रोधित या डरे हुए हैं। यह देखते हुए कि कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो ने कहा है कि वे करीबी सहयोगियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं, हम न्याय सुनिश्चित करने के लिए ब्रिटेन सरकार के संपर्क में हैं।

प्रमुख खबरें

Haryana Cabinet का बड़ा फैसला: पूर्व Agniveer को Group C भर्ती परीक्षाओं से मिली पूरी छूट

Himachal Cabinet ने सरकारी विभागों में 12 हजार पदों पर भर्ती को दी हरी झंडी

Khyber Pakhtunkhwa में आपातकाल लगाने पर विचार, Shehbaz Sharif और राष्ट्रपति जरदारी ने की समीक्षा

Mumbai में बिना अनुमति प्रदर्शन पर Tushar Gandhi और Imran Khan समेत 400 हिरासत में