ICC Champions Trophy 2025: पाकिस्तान के कारण आईसीसी को होगा बड़ा नुकसान, चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर होगी मीटिंग

By Kusum | Nov 28, 2024

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 को लेकर अभी बीसीसीआई बनाम पीसीबी का पेंच सुलझा भी नहीं  है कि, पाकिस्तान के कारण अब आईसीसी को बड़ा नुकसान होने वाला है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को सुनिश्चित करना होता है कि टूर्नामेंट शुरू होने से 90 दिन पहले तक भाग ले रहे सभी देशों के क्रिकेट बोर्ड्स को शेड्यूल भेजा दिया जाए। लेकिन भारत और पाकिस्तान के टकराव के बीच एख नया अपडेट सामने आया है कि शेड्यूल में हो रही देरी के कारण चैंपियंस ट्रॉफी के ब्रॉडकास्टर्स को भारी नुकसान उठान पड़ सकता है।

इसी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ब्रॉडकास्टर्स भारत और पाकिस्तान को अलग-अलग ग्रुप में रखने के फैसले का विरोध कर रहे हैं। लेकिन ये भी ध्यान रखना होगा कि दोनों देशों को अलग-अलग ग्रुप में रखने से पाकिस्तान अपने सारे मैच अपने देश में खेल सकता है। वहीं भारत के मुकाबले दूसरे देश में करवाए जा सकते हैं। दोनों को एक ही ग्रुप में रखा जाता है तो ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी कि किसी एक को दूसरे के सामने झुकना ही पड़ेगा। 

प्रमुख खबरें

Tata Sons Chairman N Chandrasekaran ने युवाओं को दी बड़े लक्ष्य साधने और लगातार सीखने की सलाह

DUSU Election 2024: चारों पदों पर NSUI की हार के बाद टिकट बंटवारे पर उठे सवाल

Himanta Biswa Sarma ने Rahul Gandhi पर साधा निशाना, नंदीग्राम उम्मीदवार की गिरफ्तारी को बताया पुलिस का कर्तव्य

Agar Malwa Road Accident: PM Narendra Modi ने जताया दुख, PMNRF से मुआवजे का किया ऐलान