स्टॉक ब्रोकिंग स्कैंडल: ब्रोकरेज ने सेबी, एनएसई के खिलाफ शिकायत वापस ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2020

मुंबई। संकट में फंसी कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में एनएसई और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के खिलाफ दायर अपनी दोनों अपील वापस ले ली। इन दोनों निकायों ने पिछले साल कार्वी के खिलाफ अंतरिम आदेश जारी किए गए थे जिनके खिलाफ कार्वी ने सैट में चुनौती दी थी। 

पिछले साल नवंबर में यह तथ्य सामने आया था कि कार्वी ने ग्राहकों की ओर से उसके पास रखे गए 1,000 करोड़ रुपये के शेयर बिना निवेशकों की मंजूरी के गिरवी रख दिए हैं।  इस खुलासे के बाद सेबी ने हैदराबाद की इस ब्रोकिंग कंपनी पर प्रतिबंध लगा दिया। वहीं एनएसई ने भी उसकी सदस्यता स्थगित कर दी थी। कार्वी ने इन आदेशों के खिलाफ अपील की थी।  सैट ने मंगलवार को पारित आदेश में कहा कि कार्वी ने एनएसई और सेबी के खिलाफ अपील वापस ले रही है ऐसे में दोनों अपीलों को खारिज किया जाता है। 

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश