राजस्थान में शर्मसार हुए रिश्ते, भाभी को देवरों ने उतारा मौत के घाट, जानें क्या है कारण

By रितिका कमठान | Mar 04, 2023

राजस्थान में देवरों ने भाभी समेत दो लोगों की हत्या कर दी है। मामला राजस्थान के जालौर के मोदरान गांव का है, जहां दो सगे देवरों ने अपनी भाभी की निर्दयी हत्या कर दी। घटना गांव की पुलिस चौकी से महज 200 मीटर दूर पर हुई, जहां आरोपियों ने दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के मुताबिक पारिवारिक कलह और सगाई को लेकर देवरों ने अपनी ही भाभी पर कुल्हाडी से हमला किया और उसकी हत्या कर दी। देवरों ने भाभी के गले पर ताबड़तोड़ हमले कर अपनी ही भाभी को मौत की नींद सुला दिया। इस दौरान आरोपियों का 12 वर्षीय भतीजा भी उन्हें छुड़ाने आया मगर आरोपियों ने उसे भी मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद घायल भतीजे तो गंभीर अवस्था में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक जिस समय घटना घटी तब रतनसिंह की पत्नी इंद्र कंवर अपने बेटे और बेटी के साथ घर में थी। उसी दौरान उसके सगे देवर डुंगरसिंह और पहाड़सिंह उसके घर आए और अपनी शादी नहीं होने के कारण हंगामा किया। दोनों देवरों ने आटा साटा प्रथा के तहत इंद्र कंवर की बेटी से शादी करवाने को लेकर हंगामा करने लगे।

जानें क्या है आटा साटा प्रथा
इस प्रथा के अनुसार लड़के का विवाह जिस लड़की से होता है उसी लड़की की ओर से किसी लड़के की शादी होने वाले पति की बहन से की जाती है। इस तरह से दोनों पक्षों के बीच दुल्हा और दुल्हन की अदला बदली की जाती है। 

वहीं इस मामले के दौरान पड़ोसी हरिसिंह ने आरोपियों को भाभी से ना लड़ने की सलाह दी और उन्हें झगड़ने से रोकने की कोशिश भी की। पड़ोसी द्वारा समझाने के बाद आरोपियों ने उसपर भी कुल्हाड़ी से वार कर उसे भी मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद आरोपियों में से एक आरोपी ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या करने का भी प्रयास किया।

इसी बीच परिवार की एक बच्ची दौड़कर पास में बनी पुलिस चौकी पहुंची और चौकी पर मौजूद पुलिस जवान को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस वाले घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार किया। अगर पुलिस इस समय तक नहीं पहुंचती तो संभावना थी कि दोनों आरोपी अन्य सदस्यों को भी शिकार बना सकते थे।

बता दें आरोपियों की मृतक भाभी इंद्र कंवर के पति रतनसिंह हैदराबाद में काम करते है। पुलिस ने मृतका के पति को हैदराबाद से सूचना देकर बुला लिया है। वहीं दोनों आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया है और घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतका के शव को स्थानीय राजकीय अस्पताल में रखवाया गया है। 

प्रमुख खबरें

Mundhwa land deal: Rohit Pawar बोले, Parth Pawar को अब पता चलेगी BJP की राजनीति

CEC Gyanesh Kumar का वादा, अगले Lok Sabha चुनाव से पहले सुलझेंगी नाम कटने की सभी शिकायतें

Pune में नाबालिगों को प्रताड़ित करने पर MSHRC ने पुलिस अफसरों पर FIR दर्ज करने का निर्देश दिया

Tamil Nadu के Vellore में निर्माणाधीन CSI Church की छत ढही, 3 श्रमिकों की मौत