बहन के प्रेमी का अपरहण कर भाई ने की हत्या, जंगल में फेंक दी लाश

By सुयश भट्ट | Jan 28, 2022

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक खौफनाक वारदात हुई है। एक प्रेम-प्रसंग के चलते नाबालिग का अपहरण कर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस हत्या करने के बाद शव को जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने 2 आरोपियों को हिरासत में लिया है। और इसके साथ ही आगे की जांच में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें:इमरती देवी को अपने राजनैतिक गुरु से मिली फटकार, सबके सामने मांगी नेत्री ने माफी 

वहीं कुलदीप कुशवाहा आरोपी की बहन के साथ चैटिंग करता था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। आरोपी उसे समझाया था लेकिन बावजूद वो लड़की से बात करता था। जब नाबालिग नहीं माना तो उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को हिरासत में लिया है।

एसडीओपी केके वर्मा ने कहा कि इब्राहिमपुरा बैरसिया में रहने वाला 17 साल का कुलदीप कुशवाहा निजी काम करता था। 26 जनवरी को घर से वह घूमने के लिए निकला था। देर रात तक वह नहीं आया। इस पर परिजन ने अपहरण का संदेह जताते हुए थाने में मामला दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें:हामिद अंसारी के विवादित बयान पर गृह मंत्री का तंज, कहा - टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हो रहे है बेनकाब 

पुलिस को गुरुवार देर शाम उसकी लाश कलारा-उनींदा गांव के बीच जंगल में पुलिस को मिली। पुलिस ने जांच शुरू की पता चला कि कुलदीप के मोहल्ले में रहने वाला चिंटू उर्फ आनंद कुशवाहा उसके साथ बाइक में देखा गया है। पुलिस ने चिंटू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि कुलदीप की उसने अपने साथी राजू कुशवाहा के साथ मिलकर हत्या कर दी है।

प्रमुख खबरें

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली Brijesh Ganjhu ढेर, जानें कैसे हुआ एनकाउंटर?

Varanasi में UP ATS की मुठभेड़, 30 लाख का इनामी Naxalite बृजेश गंजू ढेर

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर