अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर के भाई को ड्रग्स मामले में मिली जमानत, एक्टर से पूछताछ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 16, 2020

मुंबई। मुंबई में विशेष एनडीपीएस अदालत ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला के भाई अजिसिलाओस देमेत्रिएद्स तथा दो अन्य लोगों को मादक पदार्थ से जुड़े मामले में मंगलवार को जमानत दे दी। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने अक्टूबर में लोनावाला में एक रिसॉर्ट में छापेमारी के बाद देमेत्रिएद्स को गिरफ्तार किया था।देमेत्रिएद्स वहां अपना जन्मदिन मनाने के लिए गए थे और उनके पास से कथित तौर पर 0.8 ग्राम मादक पदार्थ मिला था। देमेत्रिएद्स के वकील कुशल मोर ने बताया कि विशेष न्यायाधीश जी बी गुराओ ने उन्हें जमानत दे दी।

इसे भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने बांधी 2021 पर नीबू-मिर्ची, कहा- आने वाले साल को किसी की नजर न लगे

मादक पदार्थ की रोकथाम संबंधी एनडीपीएस कानून के तहत उन्हें 26 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था। नाइजीरियाई नागरिक उका इमेका को भी विशेष अदालत ने जमानत दे दी। जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद एनसीबी सिनेमा जगत में मादक पदार्थ के कथित इस्तेमाल के मामलों की जांच कर रही है और अब तक कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

केरल को एकीकृत Port City बनाने की तैयारी, CM VD Satheesan ने पेश किया विकास का रोडमैप

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन