BRS को ना सिर्फ विधानसभा चुनाव, बल्कि लोकसभा चुनाव भी जीतने होंगे : केटी रामा राव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 18, 2023

हैदराबाद। तेलंगाना में सत्तारूढ़ बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) के कार्यकारी अध्यक्ष के. टी. रामा राव ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी को ना सिर्फ राज्य विधानसभा चुनाव बल्कि राज्य में लोकसभा सीटों पर भी जीत दर्ज करनी होगी ताकि पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होकर उभरे। यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामा राव ने कहा कि अगर राज्य के लोगों ने बीआरएस को प्रचंड जनादेश दिया तो पार्टी केन्द्र सरकार के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि बीआरएस के अध्यक्ष व मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव को ‘‘महाराष्ट्र में भी काफी समर्थन मिल रहा है और पार्टी पड़ोसी राज्य में अपने पांव पसारने का प्रयास कर रही है।’’

इसे भी पढ़ें: Nirmala Sitharaman Birthday: जिंदगी के 64वें बसंत में पहुंची निर्मला सीतारमण, ऐसे बनीं पहली पूर्णकालिक वित्त मंत्री

उन्होंने कहा कि इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में लौटने पर बीआरएस खम्मम जिले के भद्राचलम में स्थित प्रसिद्ध राम मंदिर का जीर्णोद्धार कर उसे भव्य बनाएगी। रामा राव ने कहा कि बीआरएस सरकार ने हैदराबाद के पास यदाद्री में स्थित भगवान लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर का जीर्णोद्धार किया। उन्होंने बताया कि पार्टी सत्ता में आने पर गोदावरी नदी और भद्राचलम की मुन्नेरू सहायक नदी में बाढ़ की समस्या का समाधान करेगी।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !