Excise Policy Case: बीआरएस नेता के कविता को लगा झटका, राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

By अभिनय आकाश | May 06, 2024

दिल्ली के राउज़ एवेन्यू ने दिल्ली शराब उत्पाद शुल्क नीति 2021-22 के गठन और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज मामलों में बीआरएस नेता के कविता को सोमवार को जमानत देने से इनकार कर दिया। तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी के.कविता के अलावा, ईडी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उनकी पार्टी के सहयोगी, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ-साथ दिल्ली शराब नीति में कई शराब व्यवसायियों और अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है। 

इसे भी पढ़ें: Yes Milord: राहुल गांधी और लालू यादव को चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकते, चुनाव प्रचार के लिए बेल पर बाहर आएंगे केजरीवाल? इस हफ्ते कोर्ट में क्या-क्या हु

अरविंद केजरीवाल को नीति में कथित अनियमितताओं से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था। 9 अप्रैल को दिल्ली उच्च न्यायालय ने जेल से रिहाई के लिए अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी और लोकसभा चुनावों के बीच राजनीतिक प्रतिशोध के उनके तर्क को खारिज कर दिया। हाल के एक घटनाक्रम में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले हफ्ते शुक्रवार को कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनावों के कारण अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर 7 मई को सुनवाई पर विचार कर सकता है।

प्रमुख खबरें

West Bengal में उद्योग खुद जमीन खरीदें तो 500 एकड़ पर ही मिलेगा मेगा प्रोजेक्ट का दर्जा

Mansa SSP के तबादले तक अनशन पर रहेंगे Parvinder Singh Jhota के पिता

कर्नाटक में Petrol में 31.2 प्रतिशत तक मिला Ethanol, तेल कंपनियों ने दावों को नकारा

रामपुर तिराहा कांड में घायल दो Uttarakhand आंदोलनकारियों को मिलेगी 20 हजार रुपये अतिरिक्त मासिक मदद