KCR को लेकर आपत्तिजनक बयान पर BRS ने रेवंत और राहुल पर साधा निशाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 07, 2026

कांग्रेस और बीआरएस के बीच तीखी नोकझोंक मंगलवार को और तेज हो गई, जब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने कहा कि चुनावी वादों को पूरा नहीं करने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी फांसी के हकदार हैं।

रामा राव की यह टिप्पणी मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी के हालिया बयान के जवाब में आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीआरएस अध्यक्ष के चंद्रशेखर राव और उनके भतीजे टी हरीश राव को पिछली बीआरएस सरकार के दौरान नदी जल विवाद में तेलंगाना के साथ हुए अन्याय के लिए फांसी’’ देना गलत नहीं होगा। वे जिला मुख्यालय जंगांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे।

रामा राव ने कहा कि क्या तेलंगाना राज्य का दर्जा दिलाने और किसानों के लिए रायथु बीमा योजना और रायथु बंधु निवेश सहायता योजना तथा मिशन भागीरथा पेयजल आपूर्ति योजना सहित कल्याणकारी कार्यक्रमों को लागू करने के लिए चंद्रशेखर राव, जिन्हें केसीआर के नाम से भी जाना जाता है, को फांसी दी जानी चाहिए?

रामाराव ने कहा, असल में किसे फांसी दी जानी चाहिए? राहुल गांधी वारंगल आए थे। उन्होंने किसानों की बैठक बुलाई। किसानों ने कहा कि केसीआर रायथु बंधु योजना के तहत 10,000 रुपये दे रहे हैं। हम 15,000 रुपये देंगे। क्या उन्होंने दिए? उन्होंने दो फसलों के लिए भी नहीं दिए। अब वे 15,000 रुपये की जगह 12,000 रुपये दे रहे हैं।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Health Experts ने बताया Weight Loss का सीक्रेट, आटे में ये चीजें मिलाकर बनें Fat to Fit

Rajya Sabha Elections 2026: BJP ने Maharashtra से साधे समीकरण, अठावले को फिर मौका, तावड़े की पहली Entry

The Kerala Story 2 Movie Review | द केरल स्टोरी 2- नफरत की नई परतें या कड़वी सच्चाई का आईना?

Srinagar में सड़क पर उतरीं महबूबा मुफ्ती, Khamenei के लिए Trump-Netanyahu के पोस्टर फूंके