कर्नाटक में दोबारा आई बाढ़ पर बोले येदियुरप्पा, लगता है हमारे सितारे ही गर्दिश में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 23, 2019

बेंगलुरु। कर्नाटक में भारी बारिश की वजह से दोबारा आई बाढ़ पर मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने अपनी किस्मत को कोसा है। दो महीने पहले अगस्त में भी राज्य को बाढ़ की विभिषिका का सामना करना पड़ा था। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी भारी बारिश हुई थी। लगता है कि हमारे सितारे ठीक नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें: सरकार तो गई, अब JDS विधायक भी कुमारस्वामी का साथ छोड़ने जा रहे हैं

येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि एक बार फिर वर्षा के देवता (वरुण) नाराज हैं और कई जिलों में बारिश हो रही है। कई गांव डूब गए हैं। मौतें हो रही हैं और वाहन बाढ़ में बह गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जिला प्रशासन से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये बारिश से प्रभावित लोगों को सहायता मुहैया कराने के लिए चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दो महीने पहले आई बाढ़ के दौरान लोगों की जिस तरह से मदद की गई थी उसी तरह की मदद इस बार भी की जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: विवादित स्थल को राम जन्मभूमि साबित करने के लिए सबूत की जरूरत नहीं: कर्नाटक मंत्री

मुख्यमंत्री के मुताबिक बेलगावी, बगलकोट, विजयपुरा, कलबुर्गी, गदग, हुबली, धारवाड़ और मैसूरू, कोडागू और चिकमगलूर जिले के हिस्से भारी बारिश की वजह से एक बार फिर आई बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। राज्य के कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं और कई जगह पर आवाजाही बाधित हुई है। उल्लेखनीय कि इस साल अगस्त में आई बाढ़ से कर्नाटक के 22 जिले प्रभावित हुए थे।

प्रमुख खबरें

DRI ने Delhi में पकड़ी 22 किग्रा Cocaine, विदेशी महिला फर्जी राजनयिक बनकर कर रही थी तस्करी

Ola Electric डीलर नेटवर्क और उत्पादन बढ़ाकर दिसंबर तक 25000 Vehicles तैयार करेगी

छह युवा वैज्ञानिकों को मिला Infosys Prize 2026 सम्मान, 100000 Dollar का मिलेगा नकद पुरस्कार

मुनक नहर पर Chhath Ghat का उद्घाटन, Nitin Nabin ने पूर्व सरकार पर साधा निशाना