विवादित स्थल को राम जन्मभूमि साबित करने के लिए सबूत की जरूरत नहीं: कर्नाटक मंत्री

ayodhya-site-was-ram-janmabhoomi-no-proof-needed-says-karnataka-minister
[email protected] । Oct 17 2019 5:23PM

भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने बताया कि पूरा देश फैसले की प्रतीक्षा कर रहा है। मैं भी इसकी प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमारा विश्वास है कि (विवादित स्थल) राम जन्मभूमि है और इसके लिए किसी भी तरह के सबूत की जरूरत नहीं है।

बेंगलुरु। भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के पर्यटन मंत्री सी टी रवि ने बृहस्पतिवार को कहा कि अयोध्या में विवादित स्थल को ‘राम जन्मभूमि’ साबित करने के लिए किसी ‘सबूत’ की जरूरत नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि उच्चतम न्यायालय से न्याय मिलेगा। रवि ने एक सवाल के जवाब में बताया कि पूरा देश फैसले की प्रतीक्षा कर रहा है। मैं भी इसकी प्रतीक्षा कर रहा हूं। हमारा विश्वास है कि (विवादित स्थल) राम जन्मभूमि है और इसके लिए किसी भी तरह के सबूत की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें: जानिए रामजन्मभूमि- बाबरी मस्जिद विवाद मामले में कब क्या हुआ ?

रवि ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हजारों वर्ष से हम इसी विश्वास के साथ जी रहे हैं। उन्होंने संवाददाताओं से बात करते हुएकहा कि उन्हें विश्वास है कि न्याय जरूर मिलेगा। उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राजनीतिक रूप से संवेदनशील राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद जमीन विवाद के मामले की सुनवाई पूरी कर ली और फैसला सुरक्षित रख लिया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़