Sensex 244 अंक लुढ़का, वैश्विक दबाव और मुनाफावसूली से Nifty भी फिसला

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 23, 2026

वैश्विक बाजारों में भारी बिकवाली और लगातार दो दिन की तेजी के बाद मुनाफावसूली के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। सकारात्मक शुरुआत के बावजूद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 243.95 अंक टूटकर 83,675.76 पर आ गया। इसी तरह, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 110.10 अंक गिरकर 25,672 पर रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील, एक्सिस बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और इंटरग्लोब एविएशन में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस और एचसीएल टेक के शेयरों में तेजी रही। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी 3.5 प्रतिशत टूट गया।

चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग सूचकांक भी लाल निशान में था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.25 प्रतिशत गिरकर 92.34 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 10,308.42 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 2,327.26 अंक या 2.85 प्रतिशत उछला था और निफ्टी में 656.3 अंक या 2.61 प्रतिशत की तेजी आई थी।

प्रमुख खबरें

संसद सत्र की तारीखों में देरी पर Congress का हमला, Jairam Ramesh बोले- सरकार बना रही खतरनाक योजना

शेयर बाजार में बिकवाली से Rupee फिसला, US Dollar के मुकाबले 23 पैसे कमजोर

पूर्व सीएम Arjun Munda की मां सायरा मुंडा का जमशेदपुर में 92 वर्ष की उम्र में निधन

Manikarnika Snan: मणिकर्णिका घाट पर कार्तिक चतुर्दशी स्नान और दान से जन्म मरण के चक्र से मिलती है मुक्ति