By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 03, 2026
मुंबई, तीन नवंबर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी पूंजी के प्रवाह के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी जारी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 614.66 अंक उछलकर 76,301.63 अंक पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई निफ्टी 149.80 अंक चढ़कर 23,588.55 अंक पर रहा।
अमेरिकी शेयर बाजारों में नैस्डैक कम्पोजिट और एसएंडपी 500 सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुए जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज बढ़त के साथ बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट कच्चा तेल का भाव मामूली बढ़त के साथ 104.8 डॉलर प्रति बैरल रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 3,114.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
सेंसेक्स सोमवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में तेजी के साथ 1,233.25 अंक चढ़कर और निफ्टी 387.70 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।