चुनाव नतीजों के रुझानों से शानदार बढ़त में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 1,595 अंक उछला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों में समग्र तेजी के रुख के अनुरूप बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में लगभग तीन प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स ने लगातार तीसरे दिन सकारात्मक शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,595.14 अंक या 2.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 56,242.47 पर था। इसी तरह एनएसई निफ्टी 411.95 अंक या 2.52 प्रतिशत चढ़कर 16,757.30 पर आ गया। सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार में एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे और इनमें 4.85 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई। वहीं दूसरी ओर केवल टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे।

प्रमुख खबरें

KonMari Method से कपड़े तह करने पर अलमारी और Drawer में मिलेगी भरपूर जगह

कोटा में Delhi-Mumbai Expressway पर नाले में पलटी मिनी बस, 8 श्रद्धालुओं की मौत

हूती हमलों के बीच Air India की उड़ानें रद्द, सऊदी अरब के यात्रियों को मिलेगा फ्री टिकट बदलाव और पूरा रिफंड

Yemenia Flight IY 612 से 500 मीटर दूर गिरी Houthi मिसाइल, सभी यात्री सुरक्षित