बीएसई सेंसेक्स 91 अंक चढ़कर 26,000 अंक के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 23, 2016

मुंबई। शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच घरेलू संस्थानों की सतत लिवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 91 अंक की बढ़त के साथ 26,000 अंक के स्तर को पार कर गया। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 26,101.33 अंक पर मजबूत खुलने के बाद 26,130.49 अंक के दिन के उच्चस्तर पर गया। व्यापक आधार पर मूल्यवर्धन वाली लिवाली तथा घरेलू संस्थागत निवेशकों की खरीदारी से सेंसेक्स में बढ़त दर्ज हुई।

 

हालांकि, मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से एक बार सेंसेक्स नकारात्मक दायरे में आया और 25,877.16 अंक के निचले स्तर पर पहुंच गया। अंत में सेंसेक्स 91.03 अंक या 0.35 प्रतिशत की बढ़त के साथ 26,051.81 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 31 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त से 8,033.30 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान यह 8,055.20 से 7,973.10 अंक के दायरे में रहा। मंगलवार को भी सेंसेक्स 195.64 अंक चढ़ा था।

 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव