जम्मू में भारत-पाकिस्तान सीमा पर बीएसएफ और सेना के जवानों ने मनायी होली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2025

 सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों की कई इकाइयों ने भारत-पाकिस्तान सीमा और केंद्र शासित प्रदेश के भीतरी इलाकों में होली मनायी।

बीएसएफ जवान सिद्धार्थ ने कहा, हम देश के सभी लोगों को होली की बधाई देते हैं। रंगों का यह त्योहार खुशियां और आनंद लेकर आता है। हम अपने घरों से दूर यहां के लोगों के साथ होली मना रहे हैं और हमें यह बहुत पसंद आया।

सेना ने नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास और राजौरी, पुंछ, रामबन, किश्तवाड़ और डोडा जिलों के अंदरूनी इलाकों में भी होली मनायी। सीआरपीएफ की इकाइयों ने भी विभिन्न स्थानों पर जश्न मनाया।

जम्मू में, हिंदुओं और मुसलमानों ने एक-दूसरे पर रंग लगाकर होली मनायी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी होली मनाने के लिए जम्मू और जिला मुख्यालयों में विभिन्न कार्यालयों में समारोह आयोजित किए। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और मंत्रियों ने होली के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दीं।

प्रमुख खबरें

Career Tips: Engineering की इन दो Branch में क्या है फर्क, Career के लिए कौन है बेहतर

अरे तुम क्या हो, बकवास कर रहे हो..योगराज सिंह अश्विन पर बिफरे, अर्जुन तेंदुलकर का किया समर्थन

West Bengal Election: BJP का बड़ा दांव, RG Kar पीड़िता की मां को टिकट देकर महिला सुरक्षा पर TMC को घेरा

US दूतों को Iran ने किया रिजेक्ट, अब JD Vance संभालेंगे Pakistan में बातचीत की कमान?