BSF ने नकारा बांग्लादेशी पुलिस का दावा, घुसपैठ की खबरों को बताया 'झूठ'

By एकता | Dec 28, 2025

मेघालय में तैनात सुरक्षा एजेंसियों ने बांग्लादेश पुलिस के उन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि 'इंकलाब मंच' के नेता शरीफ उस्मान हादी के हत्यारे भारत में घुस आए हैं। सीमा सुरक्षा बल ने इन खबरों को पूरी तरह निराधार और भ्रामक बताया है।

इसे भी पढ़ें: Osman Hadi के हत्यारे भारत में छिपे? बांग्लादेश पुलिस ने मेघालय लिंक का किया खुलासा

पुलिस भी हाई अलर्ट पर

मेघालय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी पुष्टि की है कि गारो हिल्स क्षेत्र में किसी भी संदिग्ध की मौजूदगी की कोई खुफिया जानकारी नहीं मिली है। राज्य पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं, लेकिन अब तक कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: Dehradun में 'चीनी' कहकर त्रिपुरा के छात्र को चाकुओं से गोदा, इलाज के दौरान मौत, पूर्वोत्तर में उबाल

क्यों बढ़ा तनाव?

दरअसल, ढाका पुलिस के एक अधिकारी ने दावा किया था कि उस्मान हादी की हत्या के दो मुख्य आरोपी, फैसल करीम मसूद और आलमगीर शेख, अवैध तरीके से मेघालय में छिप गए हैं।

बांग्लादेश में चल रही अस्थिरता को देखते हुए भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ के जवान पहले से ही हाई अलर्ट पर हैं। अधिकारियों का कहना है कि सीमा पर निगरानी बेहद सख्त है और अवैध घुसपैठ की किसी भी कोशिश को तुरंत नाकाम कर दिया जाएगा।

प्रमुख खबरें

Asian Games में भारत ने जीते छह स्वर्ण, पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचा

SIR Row Protest Updates: CJP का शिवाजी पार्क विरोध प्रदर्शन खत्म, दिपके जल्द ही जंतर-मंतर सीज़न 2 का ऐलान करेंगे

India vs Pakistan गोल्ड मेडल मैच में नहीं दिखेंगे Mohsin Naqvi, पदक वितरण से रहेंगे दूर

Kolkata में रियल एस्टेट पर भू-माफिया का कब्जा, वित्त मंत्री ने संगठित कंपनियों से मांगी मदद