पाकिस्तान से घुसपैठ रोकने के लिए BSF ने जम्मू में दो और बटालियन तैनात कीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2024

नयी दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान सीमा से घुसपैठ को बेहतर ढंग से रोकने और क्षेत्र में हाल में बढ़ी आतंकवादी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जम्मू क्षेत्र में 2,000 से अधिक कर्मियों वाली दो नयी बटालियन तैनात की हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में सरकार गठन में हो रही देरी पर Aaditya Thackeray ने उठाए सवाल, भाजपा पर साधा निशाना

सूत्रों ने बताया कि यह कार्य सर्दियों के शुरू होने से पहले पूरा किया जाना था, जब पाकिस्तान से होने वाली घुसपैठ के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सीमा को सुरक्षित रखना चुनौतीपूर्ण हो जाता है। सूत्रों ने बताया कि नयी इकाइयों के कर्मियों को सांबा क्षेत्र, जम्मू क्षेत्र के कुछ अन्य संवेदनशील इलाकों और जम्मू से लगती पंजाब सीमा पर तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की सुविधा से लैस अनेक तैनाती बिंदु बनाए गए हैं।

इसे भी पढ़ें: जांच जारी रहेगी, कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायिक आयोग के सदस्यों ने किया Sambhal में हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा

बीएसएफ भारत के पश्चिमी भाग में जम्मू, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से होकर गुजरने वाली 2,289 किलोमीटर से अधिक लंबी अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा करता है। जम्मू क्षेत्र में इस सीमा का 485 किलोमीटर हिस्सा है, जो घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों से घिरा हुआ है। जम्मू अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में लगभग एक दर्जन बीएसएफ बटालियन तैनात हैं।

प्रमुख खबरें

Delhi में CEC के खिलाफ प्रदर्शन से पहले SFI सदस्य और वकील हिरासत में

Tata Motors ने Iveco ग्रुप के अधिग्रहण की पेशकश बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर की

Director SS Rajamouli का 53वां जन्मदिन, TV Show और ऐड से शुरू कर RRR तक रचा इतिहास

Thane के आश्रम स्कूल में छात्र की मौत पर कार्रवाई, Principal समेत तीन निलंबित