Rajasthan के जोधपुर में BSF ने ड्रोन गिराया, नशीले पदार्थों की खेप जब्त की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 18, 2024

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार देर रात अनूपगढ़ में एक ड्रोन को मार गिराया तथा नशीले पदार्थों की खेप जब्त की। इससे एक सप्ताह पहले भी सीमा पर मादक पदार्थ लेकर आए एक ड्रोन को गिरा दिया गया था।

बीएसएफ की 140वीं बटालियन के कंपनी कमांडर अखिलेश कुमार ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास गश्त कर रहे बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन की आवाज सुनी।

अधिकारी ने कहा, ‘‘जवानों ने ड्रोन की दिशा में गोली चलाई जिससे वह गिर गया। ड्रोन के गिरने के बाद रावला पुलिस टीम और सीआईडी ​​अधिकारियों के साथ बीएसएफ के अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे तथा संयुक्त तलाशी अभियान चलाया।

तलाशी के दौरान रात करीब डेढ़ बजे अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नेमीकंद चौकी से भारत की ओर करीब 1600 मीटर अंदर गांव 23 केडी के पास एक क्षतिग्रस्त ड्रोन और एक पैकेट मिला।’’ उन्होंने कहा कि जब पैकेट खोला गया तो अंदर तीन पैकेट और मिले जिनमें कुल 2.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद हुई। अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ अधिकारियों ने इस बारे में तुरंत स्वापक नियंत्रण ब्यूरो की जोधपुर इकाई को सूचित किया और इलाके में तलाशी अभियान चलाया।

प्रमुख खबरें

Chhatarpur में Cyber Fraud गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार, 28 लाख की ठगी

US Colleges में Indian Students के आवेदन 15 प्रतिशत घटे, वीजा नियमों में सख्ती

Donald Trump चीन पर 7.5 फीसदी नया Tariff लगाने की तैयारी में, सस्ते सामान की डंपिंग बनी वजह

Mahayuti महाराष्ट्र में आगामी चुनाव मिलकर लड़ेगी, सहयोगी दल बयानबाजी से बचें