बीएसएफ जवान ने सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2022

कांकेर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवान ने कथित तौर पर खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। कांकेर जिले के पुलिस ​अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कामटेडा शिविर में बीएसएफ की 30वीं बटालियन के जवान उज्जवल नंदी (33) ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जानकारी के मुताबिक नंदी सुबह लगभग सात बजे अपने बैरक में था तब उसने खुद को गोली मार ली। जब शिविर में मौजूद अन्य जवानों को इस घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी सूचना अधिकारियों को दी और जवान को अस्पताल पहुंचाया गया।

इसे भी पढ़ें: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि जवान पश्चिम बंगाल के नदिया जिले का रहने वाला था, उसके परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शव को कोयलीबेड़ा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसके गृहग्राम भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि आत्महत्या के कारणों के संबंध में अभी तक जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सीमा सुरक्षा बल के जवानों को नक्सल विरोधी अभियान के लिए तैनात किया गया है।

प्रमुख खबरें

Andhra Pradesh Election: जगन मोहन रेड्डी घोषणापत्र पर बरसे चंद्रबाबू नायडू, बताया लोगों के साथ धोखा

Interview: कॉन्वेंट नहीं, साक्षा संस्कृति की एक समान शिक्षा के हैं सभी पक्षधर: निशंक

Jammu-Kashmir: श्रीनगर में लोगों का दिखा पुस्तक प्रेम, 700-800 साल पुरानी किताबों की हुई प्रदर्शनी

कभी रहा शिवसेना का गढ़, आज है AIMIM का मजबूत किला, दिलचस्प हुआ औरंगाबाद का सियासी खेल, उद्धव और शिंदे में आमने-सामने की लड़ाई