जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास बीएसएफ के जवान के डूबने की आशंका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2019

जम्मू। जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास नदी में बीएसएफ के 54 वर्षीय एक उप निरीक्षक के डूबने की आशंका है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि उप-निरीक्षक (एसआई) पारितोष मंडल अरनिया सेक्टर में जयकिशन चौकी के निकट नदी के तट से शनिवार शाम करीब छह बजे लापता हो गए। इसके बाद सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने व्यापक तलाश अभियान शुरू किया है और पाकिस्तान के अपने समकक्षों को भी इसकी जानकारी दी है। वह बल की 36 वीं बटालियन से थे।

ऐसा कहा जा रहा है कि वह बल के दो कांस्टेबलों के साथ गश्त पर निकले थे,इसके बाद वह लापता हो गए। उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण नदी उफान पर है। अधिकारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एईक नाला इलाके में एसआई की तलाश लगातार जारी है। बीएसएफ पर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी का जिम्मा है।

प्रमुख खबरें

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?

Katrina Kaif के Postpartum Look पर उठे सवाल, डिलीवरी के बाद शरीर को रिकवर होने में क्यों लगता है वक्त