अमृतसर शिविर में बीएसएफ कर्मी ने की गोलीबारी, पांच जवानों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 06, 2022

अमृतसर। पंजाब के सीमावर्ती शहर अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के शिविर में एक जवान ने रविवार को कथित रूप से गोलीबारी कर दी, जिसमें बीएसएफ के कम से कम चार कर्मियों की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। इस दौरान गोलीबारी करने वाले कर्मी की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इस संबंध में एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह साढ़े नौ से पौने 10 बजे के बीच उस समय हुई, जब कांस्टेबल सातेप्पा एस. के. ने अपनी सर्विस राइफल से अपने पांच कर्मियों पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी और इस दौरान आरोपी सातेप्पा की भी मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: सपा ज्वॉइन करते ही बीजेपी पर हमलावर हुए मयंक जोशी, परिवारवाद के पैमाने को बताया छलावा, अखिलेश की शान में पढ़े कसीदे

बीएसएफ महानिरीक्षक (पंजाब) के रूप में पिछले सप्ताह कार्यभार संभालने वाले आसिफ जलाल ने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान इस बात से इनकार किया कि (आरोपी और जान गंवाने वाले अन्य कर्मियों के बीच) कोई शत्रुता थी या ड्यूटी संबंधी कोई समस्या थी। महानिरीक्षक ने कहा कि पुलिस और उनका बल मामले की जांच कर रहा है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है जिसमें अमृतसर में बल के एक शिविर में एक जवान की गोलीबारी में पांच बीएसएफ कर्मियों की मौत हो गई। गोलीबारी में घायल हुए छठे जवान की स्थिति गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है। गोलीबारी की चपेट में आने वालों में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल रैंक के कर्मी शामिल हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

प्रमुख खबरें

Anthropic और OpenAI में सुरक्षा चिंताओं पर इस्तीफे, AI की तेज दौड़ जारी

Ganesh Chaturthi पर बप्पा के भोग के लिए 10 आसान तरीकों से बनाएं Sugar Free Modak

Gujarat के व्यक्ति से 1.5 लाख की Cyber Fraud, दिल्ली से DU छात्र समेत 3 गिरफ्तार

बीजेपी को सभी ‘हिजाब’ मंज़ूर नहीं हैं, ऐसा नहीं है, BRICS समिट के लिए झुग्गियों को ढके जाने पर पवन खेड़ा ने केंद्र की आलोचना की