बीएसएफ को मिली बड़ी कामयाबी, पंजाब में पाकिस्तान के साथ लगी सीमा के पास ड्रोन को मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2021

नयी दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में भारत एवं पाकिस्तान की सीमा के पास एक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ ने शनिवार को यह जानकारी दी। बल ने एक बयान में बताया फिरोजपुर सेक्टर में वान सीमा चौकी के पास चीन निर्मित ड्रोन को शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 10 मिनट पर ‘‘देखा गया और मार गिराया गया’’। बल ने एक बयान में बताया कि अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगभग 300 मीटर और सीमा बाड़ से 150 मीटर की दूरी पर काले रंग की उड़ने वाली वस्तु को मार गिराया गया।

इसे भी पढ़ें: दूल्हे के सामने दुल्हन ने बैकलेस ड्रेस में लगाए जबरदस्त ठुमके, वेडिंग रिसेप्शन में अश्लील डांस देखकर हैरान हुए लोग

ये दोनों ही घटनाएं पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में हुई थीं। बीएसएफ के महानिदेशक पंकज कुमार सिंह ने 30 नवंबर को संवाददाताओं से कहा था कि पंजाब और जम्मू में सीमा के पास इस साल अब तक कम से कम 67 ड्रोन देखे गए हैं। सिंह ने बीएसएफ के 57वें स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर कहा था, “अभी हमारे देश में आने वाले ड्रोन की संख्या कम है और यह सभी चीन में निर्मित ड्रोन हैं… ये बहुत उन्नत हैं और कम वजन उठाने में सक्षम हैं तथा 95 प्रतिशत मामलों में ये मादक पदार्थ लेकर आते हैं।

प्रमुख खबरें

Reliance Jio और T-Mobile के बीच करार, शुरू होगी दुनिया की पहली 5G Standalone Roaming

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन