BSF ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तानी ड्रोन मार गिराया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2023

चंडीगढ़। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक कथित पाकिस्तानी ड्रोन को भारतीय क्षेत्र में घुसने के बाद मार गिराया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि एक अलग घटना में सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने तरन तारन जिले में एक अन्य पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराई गई दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन (मादक पदार्थ) जब्त की। प्रवक्ता के मुताबिक, बुधवार रात नौ बजे बीएसएफ के जवानों ने अमृतसर में भैनी राजपुताना गांव के पास ड्रोन जैसी कुछ आवाज सुनी, जिसके बाद उन्होंने गालियां चलाईं। उन्होंने बताया कि बीएसएफ और पंजाब पुलिस द्वारा एक संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया।

इसे भी पढ़ें: ED, आयकर विभाग, सीबीआई को अपना काम करना चाहिए, लेकिन कानून का शासन कायम रहना चाहिए : गहलोत

प्रवक्ता ने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने मोटरसाइकिल का पीछा किया, लेकिन यह बाद में गांव में लावारिस मिली। प्रवक्ता ने बताया कि गांव की घेराबंदी की गई और तलाशी अभियान के दौरान एक पैकेट मिला, जिसमें से दो किलोग्राम से अधिक हेरोइन की खेप बरामद की गई। आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन से गिराए जाने के बाद इस पैकेट को मोटरसाइकिल सवार को आपूर्ति के लिए ले जाना था।

प्रमुख खबरें

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर

MP में OBC आरक्षण 14 फीसदी होने पर BJP ने कमलनाथ सरकार को घेरा